तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रवक्ता फवाद चौधरी।
तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए आज इमरान खान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित करेगी।
रविवार को मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पार्टी प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि इस्लामाबाद के एक होटल में आज पार्टी के संसदीय दल की बैठक होगी।
चौधरी ने कहा कि इस बैठक में इमरान खान के पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
उन्होंने सरकार बनाने के लिए पार्टी के पास स्पष्ट समर्थन होने का दावा करते हुए कहा कि नेशनल असेंबली में पीटीआई के पास 125 सीटें हैं।
सहयोगियों और संरक्षित सीटें मिला कर नेशनल असेंबली में पीटीआई के पास 174 सीटें हो जाएंगी। वहीं बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल के समर्थन से यह संख्या 177 हो जाएगी।