फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PoK का नेता बोला- कश्मीर नहीं पाक का हिस्सा, पानी के लिए भी हम पर मोहताज

Sat, 25 Nov 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ पीओके में उठी नाराजगी शनिवार को उस वक्त और बढ़ गई विरोध कर रहे नेता तौकीर गिलानी ने कश्मीर पर उसके हक को नकार दिया। तौकीर के मुताबिक ये कहां लिखा है कि कश्मीर पाकिस्तान में है? ये पाक की मुस्लिम कॉन्फ्रेंस का प्रोपेगेंडा है, जिसकी कोई बुनियाद नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे बॉथरूम पर भी यहीं लोग लिख कर जाते हैं कि कश्मीर बनेगा पाकिस्तान।
विज्ञापन


तौकीर गिलानी ने पीओके के मुजफ्फराबाद में कहा कि मिरवैज उमर फारुख और सज्जाद लोन के पिता की हत्या के पीछे पाकिस्तानियों का ही हाथ है। इतना ही नहीं लिब्रेशन फ्रंट के मारे गए 650 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार जिहादियों को भी पाकिस्तान का सपोर्ट मिला हुआ है।

पढ़ें: पीओके विवाद पर विवादित बयान देकर फंसे फारूक अब्‍दुल्‍ला

पाकिस्तान इस हद तक पहुंच चुका है कि वो तथाकथित स्वतंत्रता सेनानियों के शवों को झंडे से लिपेटने के लिए 30 हजार रुपये तक देता है। तौकिर ने कहा कि कश्मीरियों को नमकहराम कहा जाता है, हम तो 20 रुपये में इनका नमक खरीदते हैं, जिसको दुनिया में कोई नहीं खरीदता। साथ ही ये पाकिस्तानी तो पानी भी हमारा पीते हैं।
विज्ञापन

  Where is it written that Kashmir is Pakistan's? No agreement says so. This is non-sense & is a propaganda by Muslim Conference & their paid stooges. Even on our bathroom doors they have written 'Kashmir banega Pakistan': PoK leader Tauqeer Gilani in Muzaffarabad, PoK pic.twitter.com/JKjcYp5qUh — ANI (@ANI) November 25, 2017
Bakwas-baazi ki inteha hoti hai! TV pe aake kehte hain Kashmiri namak-haram hain, hum to Rs.20 deke tumhara namak khareedte hain jisko duniya mein koi nahi khareedta, arey tum to paani bhi hamara peete ho: PoK leader Tauqeer Gilani on Pakistan in Muzaffarabad, PoK — ANI (@ANI) November 25, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें