फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाधव की मौत के खिलाफ पाक से ही उठी आवाज, विपक्षी पीपीपी बोली- हम फांसी के खिलाफ

Tue, 11 Apr 2017 07:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने जासूसी के मामले में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने यह कहते हुए विरोध किया कि यह मुद्दा विवादास्पद है और उनकी पार्टी सैद्धांतिक तौर पर मृत्युदंड के खिलाफ है।
विज्ञापन


बिलावल ने संवाददाताओं से कहा, ‘भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव का मुद्दा विवादास्पद है। उसे यहां होना नहीं चाहिए था।’ यह याद करते हुए कि उनके नाना जुल्फीकार अली भुट्टो को भी मृत्युदंड दिया गया था, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सैद्धांतिक रूप से मृत्युदंड के खिलाफ है। पीपीपी पंजाब के अध्यक्ष और पूर्व संघीय सूचना मंत्री कमर जमा कैरा ने कहा कि जाधव के मृत्युदंड पर भारत की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।

कैरा ने कहा, ‘वाकई, नवाज शरीफ सरकार जाधव पर आरोपपत्र के बारे में दुनिया को बताने में विफल रही है। यदि भारत ने ऐसे किसी पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा होता तो उसने दुनिया में ढेर सारा प्रचार किया होता।’ पाकिस्तान के पूर्व अटार्नी जनरल अनवर मंसूर खान ने कहा कि जाधव अपनी सजा के खिलाफ सेना प्रमुख एवं उच्चतम न्यायालय के सामने समीक्षा अपील दायर कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘अपनी याचिका खारिज होने की स्थिति में, वह राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर कर सकता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें