पाकिस्तान के सिंध में एक बुजुर्ग हिंदू की पुलिस ने सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि उन्होंने इफ्तार के वक्त से पहले खाना खा लिया था। पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार, बुजुर्ग का नाम गोकल दास है।
उन्होंने शाम करीब 6.30 बजे घर के बाहर बैठकर चावल खा लिए थे, जबकि इफ्तार का वक्त 40 मिनट बाद का था। पुलिस की पिटाई के बाद गोकल दास का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रही है, जिसमें उनके हाथ से खून बहता दिख रहा है।