फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदील बलोच हत्या मामले में बहन और भाई गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2016 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया सेलेब्रिटी कंदील बलोच की हत्या के मामले में पाकिस्तान की पुलिस ने कंदील की बहन और रिश्ते में लगने वाले भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये गिरफ्तारी कंदील के भाई द्वारा परिवार की इज्जत बचनाने के नाम पर की गई कंदील की हत्या के बाद की है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया बहन शहनाज और कंदील का रिश्ते में लगने वाले भाई हक नवाज को कंदील की हत्या की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। परिवार को बेइज्जत करने के नान पर 16 जुलाई को कंदील बलोच की उसके भाई मोहम्मद वसीम ने मुल्तान में हत्या कर दी थी।

वसीम ने कंदील की हत्या के बाद कुबूल किया था कि परिवार को बदनाम करने के कारण उसने अपनी बहन की हत्या अकेले ही की थी।  
विज्ञापन

पॉलीग्राफ और डीएनए टेस्ट भी करवाया

पुलिस हालांकि शहनाज और हक नवाज की इस हत्या से जुड़े होने की संभावना की जांच कर रही है। पुलिस ने वसीम का पॉलीग्राफ और डीएनए टेस्ट भी करवाया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अली मर्दान ने कहा कंदील बलोच की हत्या की जांच के संबंध में मुफ्ती अब्दुल कवी को भी समन भेजा जाएगा।

मुफ्ती कवी उस वक्त विवाद में आए जब कंदील बलोच ने मुफ्ती के साथ फेसबुक पर अपनी तस्वीरें अपलोड की थीं। कंदील बलोच की हत्या के बाद पाकिस्तान में 'ऑनर किलिंग' नए सिरे से बहस शुरू हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें