फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीफ सरकार कर रही मासूमों पर अत्याचार, सड़कों पर उतरे पाक नागरिक

Sun, 05 Feb 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इस्लामाबादः प्रदर्शन करते नागरिक - फोटो : ANI
विज्ञापन
इस्लामाबाद की सड़कों पर लोग अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। एएनआई के मुताबिक स्थानीय लोग सरकारी उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
PoK locals stage a protest against Pakistan’s atrocities in Islamabad. pic.twitter.com/oDhFubFNhE — ANI (@ANI_news) February 5, 2017
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार आईएसआई और प्रशासन के साथ मिलकर मासूम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है।  PoK locals stage a protest in Islamabad; Claim that Pak govt, via ISI and administration, is committing atrocities on innocent citizens. pic.twitter.com/iRXTruty79 — ANI (@ANI_news) February 5, 2017 बता दें कि पाकिस्तान हर साल 5 फरवरी को 'कश्मीर सॉलिडैरिटी डे' मनाता है। इस मौके पर इस बार स्थानीय लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं पाक हुक्मरानों और आईएसआई के खिलाफ जुल्म ढाने का आरोप लगाया। 

बता दें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नवाज शरीफ सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी हुक्मरानों और आईएसआई ने पीओके में जुल्म की इंतेहा कर रखी है। यहां नागरिकों की आजादी छीनी जा रही है। पाक अधिकृत कश्मीर के ब्लॉगरों को लिखने की स्वतंत्रता नहीं है। 
विज्ञापन

Islamabad, Pakistan: #PoK locals also protested against abduction of bloggers related to Pak Occupied Kashmir pic.twitter.com/1GB8Vf5WXd— ANI (@ANI_news) February 5, 2017
विज्ञापन



पिछले साल 14 अगस्त को गिलगित-बाल्टिस्तान और बलूचिस्तान में पाकिस्तान सरकार और सेना का विरोध हुआ था। पाकिस्तान सेना के लिए 'गो बैक' के नारे लगाए थे। इसके बाद 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। कई बार आरोप लगा है कि पाकिस्तानी फौज पीओके में मानवाधिकारों का उल्लंघन करती रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें