प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच अगले महीने अमेरिका में मुलाकात हो सकती है। दोनों अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में आयोजित परमाणु सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं।
पाकिस्तान के अखबार डॉन में छपी खबर के अनुसार दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने वाशिंगटन में 31 मार्च और एक अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम का न्योता स्वीकार कर लिया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मोदी और शरीफ के बीच इस कार्यक्रम से अलग मुलाकात होने की संभावना प्रबल है।