फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पाक पीएम बेनजीर भुट्टो हत्याकांड में दो पुलिसवालों को 17 साल की सजा, मुशर्रफ भगोड़ा घोषित

Thu, 31 Aug 2017 09:13 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Benazir Bhutto
विज्ञापन
दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रह चुकीं बेनजीर भुट्टो हत्याकांड मामले में कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस मामले में 5 लोगों को बरी कर दिया गया और 2 लोगों को 17 साल की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक रैली के दौरान बम धमाके में बेनजीर की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

  5 acquitted, 2 sentenced to prison & Pervez Musharraf declared absconder in Benazir Bhutto assassination case: Pakistan Media — ANI (@ANI) August 31, 2017
एंटी टेररिस्ट कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार किए गये 5 लोगों को रिहा करने का आदेश दिया।पाक मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कोर्ट ने रफाकत, हुसनैन, रशीद अहमद, शेर जमान और एतजाज शाह को रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित करते हुए उनकी संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें