पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हमला करवाने वाले आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सईद सलाहुद्दीन ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा, 'भारत पर ऐसे हलमे आगे भी जारी रहेंगे।' सलाहुद्दीन ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की 'कश्मीर नीति' पर भी सवाल उठाए।
सलाहुद्दीन ने पाकिस्तान के एक ऑनलाइन उर्दू पोर्टल वजूद को दिए साक्षात्कार में कहा, 'कश्मीर पाकिस्तान की प्राथमिकता में शामिल है और वह इसकी वकालत करता है।'
उससे जब पूछा गया कि क्या पठानकोट हमला भारत-पाक वार्ता को ध्यान में रखते हुए किया गया था तो उसने कहा, 'यह सौ फीसदी गलत है। पठानकोट हमले से भारत-पाक वार्ता का कोई लेना देना नहीं है। हम भारत के खिलाफ पिछले 26 सालों से जंग लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।'