फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पैरोल खत्म, बेटी और दामाद के साथ जेल वापसी

Tue, 18 Sep 2018 02:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nawaz sharif maryam in jail
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पत्नी बेगम कुलसुम का अंतिम संस्कार करने के बाद बेटी मरियम नवाज और दामाद सेवानिवृत्त कैप्टन मोहम्मद सफदर के साथ जेल वापस पहुंच गए। सोमवार अपराह्न 4 बजे उनकी पांच दिन की पैरोल खत्म हो गई। इससे पहले पाकिस्तान मुस्लिम लीग द्वारा पार्टी अध्यक्ष शरीफ की पैरोल बढ़वाने की भी खबरें आई थीं। 

विज्ञापन


दरअसल शरीफ को पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पांच दिन की पैरोल मिली थी। उनकी पत्नी का 11 सितंबर को लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से गले के कैंसर से पीड़ित थीं। शरीफ पिछले दो महीने से रावलपिंडी के आदियाला जेल में बंद हैं। उन पर लंदन में प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में भ्रष्टाचार का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें