फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने अपने ड्रोन से किया पहला हमला, तीन आतंकियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने पहली बार मुल्क में ही बने ड्रोन से अपनी अफगानिस्तान से लगती सरहद के पश्चिमोत्तर कबाइली इलाके मे आतंकी परिसर पर हमला बोला।
विज्ञापन


पाकिस्तान के इस ड्रोन हमले में कम से कम तीन बड़े आतंकी मारे गए। पाकिस्तान के पायलट रहित विमान बुराक ने उत्तर वजीरीस्तान के शाल इलाके में आतंकियों के ठिकाने पर हमला बोल कर उसे नेस्तनाबूद कर दिया।

पाकिस्तान फौज के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिम बाजवा ने बताया, ‘शाल घाटी में आतंकी ठिकानों पर पहली बार पाकिस्तान में निर्मित पायलट रहित विमान बुराक से हमला बोला गया।
विज्ञापन


इस हमले में तीन बड़े कुख्यात आतंकियों की मौत हो गई।’ मानवरहित विमान बुराक और लेसर से चलने वाली मिसाइल ‘बर्क’ का परीक्षण 14 मार्च को किया गया था। इससे पाकिस्तान ने उस तकनीक को हासिल करने के एक कदम और करीब पहुंच गया जिसकी मांग, वह अमेरिका से करता रहा था।  
 
विज्ञापन

हमले में तीन आतंकियों की मौत

पाकिस्तानी फौज ने जून 2014 से उत्तरी वजीरीस्तान में लंबे से अल कायदा अफगानिस्तान से लगती अपनी सरहद में आतंकी संगठनों का गढ़ रही शाल घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

अमेरिकी पायलट रहित विमानों से कबाइली इलाकों में सैकड़ों लोगों की मौत से उबरे गुस्से के बाद पाकिस्तान ने खुद मुल्क में ही ड्रोन तैयार करने का काम शुरू किया था।

पाकिस्तान ने अमेरिकी ड्रोन हमलों का विरोध करने के साथ उनके खिलाफ बराबर अपना ऐतराज जताया। इसके बावजूद अमेरिका ने अपने ड्रोन हमले नहीं रोके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें