पाकिस्तान ने पहली बार मुल्क में ही बने ड्रोन से अपनी अफगानिस्तान से लगती सरहद के पश्चिमोत्तर कबाइली इलाके मे आतंकी परिसर पर हमला बोला।
पाकिस्तान के इस ड्रोन हमले में कम से कम तीन बड़े आतंकी मारे गए। पाकिस्तान के पायलट रहित विमान बुराक ने उत्तर वजीरीस्तान के शाल इलाके में आतंकियों के ठिकाने पर हमला बोल कर उसे नेस्तनाबूद कर दिया।
पाकिस्तान फौज के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिम बाजवा ने बताया, ‘शाल घाटी में आतंकी ठिकानों पर पहली बार पाकिस्तान में निर्मित पायलट रहित विमान बुराक से हमला बोला गया।
इस हमले में तीन बड़े कुख्यात आतंकियों की मौत हो गई।’ मानवरहित विमान बुराक और लेसर से चलने वाली मिसाइल ‘बर्क’ का परीक्षण 14 मार्च को किया गया था। इससे पाकिस्तान ने उस तकनीक को हासिल करने के एक कदम और करीब पहुंच गया जिसकी मांग, वह अमेरिका से करता रहा था।