फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय गाना गुनगुनाने के लिए पाक महिला दंडित, वेतन-भत्तों में दो साल तक वृद्धि पर रोक 

Tue, 04 Sep 2018 05:43 AM IST
एजेंसी, लाहौर
विज्ञापन
8
विज्ञापन

पाकिस्तान के हवाई अड्डा सुरक्षा बल ने सोमवार को पाकिस्तानी झंडे लगा टोपी पहनते समय एक भारतीय गाना गुनगुनाने के लिए अपनी एक महिला कर्मी को दंडित किया है। 

विज्ञापन


इस गाने का एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर वायरल हो रहा गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया था। हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 25 वर्षीय महिला कर्मचारी के वेतन और भत्तों में दो साल तक वृद्धि पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने उसे आगाह किया है कि अगर वह भविष्य में आचार संहिता का फिर से उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें