फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक यूनिवर्सिटी का गर्ल्स को तुगलकी फरमान, हॉस्टल में बेड शेयर किया तो लगेगा जुर्माना

Sun, 30 Apr 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पाकिस्तान में एक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को अजीबोगरीब फरमान सुनाया है। यूनिवर्सिटी ने लड़कियों को आदेश दिया है कि वे अपना बेड किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती। अगर वे ऐसा करती पाई गईं तो उन पर बड़ा फाइन लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ये फैसला पाकिस्तान की 37 साल पुरानी यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी (आईआईयू) ने ये फरमान जारी किया है। हॉस्टल में काम करने वाले स्टाफ को भी कहा गया है कि वे लड़कियों को बेड के बीच में अच्छा-खासा स्पेस बना दे।

 ये भी पढ़ें: ISIS में शामिल होने गई पाक छात्र हिरासत में, आत्मघाती हमले में होना था इस्तेमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉयज हॉस्टल में लड़कों के लगातार बेड शेयर करने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी ने लड़कियों को सख्त चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक आईआईयूआई में सात गर्ल्स हॉस्टल हैं और इसमें करीब 2500 स्टूडेंस्ट्स रहती हैं। यूनिवर्सिटी के मुताबिक हॉस्टल में कई ऐसी लड़कियां पाई गईं हैं, जो अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ बेड शेयर करती हैं, लेकिन अब ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि ये कदम अनुशासन को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें