फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान चैनल की अफवाहः ओमपुरी की मौत के पीछे डोभाल

Mon, 09 Jan 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : youtube
विज्ञापन
ओम पुरी की मौत को लेकर तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों तक तरह-तरह की बातें हो रही हैं लेकिन ओमपुरी की मौत को लेकर एक पाकिस्तानी टीवी चैनल ने तो हद ही पार कर दी। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओम पुरी की गर्दन पर कुछ चोट के निशान देखे गए थे। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया है लेकिन पाकिस्तानी चैनल ने अपने एक शो में दावा किया है कि ओमपुरी की क्रूर हत्या हुई है और इस हत्या के पीछे कोई और नहीं बल्कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल हैं।

यह दावा पाकिस्तानी टीवी चैनल 'बोल टीवी' ने अपने एक शो में किया है। शो में दावा किया गया है कि मोदी और डोभाल ने ओम पुरी को इसलिए मरवाया क्योंकि उन्होंने उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन किया था।
विज्ञापन

"कत्ल से पहले उन्हें जबरन शराब पिलाई गई"

- फोटो : youtube
यही नहीं शो में यह भी दावा किया गया है कि हाल ही में ओम पुरी को अजीत डोभाल ने अपने घर पर बुलाया था जहां उन्हें बुरी तरह पीटा गया, उसके बाद उन्हें वहां पर मां की गालियां दी गई और उन्हें नंगा किया गया। चैनल ने जिस अंजाद में यह सब बातें कही हैं उसे देखकर हसी छूट जाती है।

शो में कहा गया है कि डोभाल ने ओम पुरी को मजबूर किया और उनसे कहा गया कि, "तुम्हें शहीद नितिन यादव के गांव जाकर, अपने आंसू बहाने होंगे। क्योंकि आपने शहीदों के खिलाफ बयान देकर उनकी बेइज्जती की है। तुम एक बहुत बड़े एक्टर हो। तुम अच्छे से आंसू बहा सकते हो। वहां पर शहीद के परिवार से माफी मांगनी होगी। तुम्हें जिंदा रहने का कोई हक नहीं है। अगर तुम चाहते हो कि तुम्हारी मौत सुकून से हो तो तुम्हें वहां जाना होगा। उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा।"

लगभग 28 मिनट के शो में एंकर लगातार एक के बाद एक सलसनीखेज तरीके से खुलासे करता है। एंकर कहता है कि, "कत्ल से पहले उन्हें जबरन शराब पिलाई गई। उनका मुंह खोलकर जबरन उन्हें शराब पिलाई गई। उसके बाद जब वे मदहोश हो गए तो तकिया से दबाकर उनका कत्ल कर दिया गया। उनके नाखूनों में किसी की खाल भी मिली है। वह खाल कत्ल करने वाले एजेंट की है।"
विज्ञापन

चैनल का दावा, अगला नंबर सलमान खान और फवाद खान का

भविष्यवाणी करते हुए एंकर कहता है कि अब सलमान खान, माहिरा खान और फवाद खान का भी कत्ल करने का प्लान दिल्ली में बनाया गया है। यही नहीं एंकर ने सारा प्लान और जगह का भी पता लगा लिया है। एंकर ने बताया कि माहिरा खान को रईस की पार्टी में बुलाया जाएगा और वहां पर भीड़ के तौर पर उन पर हमला किया जाएगा।

बोल टीवी के इस शो के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को शेयर करते वक्त इस टीवी चैनल का खूब मजाक भी उड़ा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।  आप भी देखें वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें