फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हमले के गुनहगार हाफिज के शुरू हुए बुरे दिन, पाक का कड़ा एक्शन

Thu, 15 Feb 2018 04:38 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित आतंकी समूहों के खिलाफ कदम उठाने को लेकर पाकिस्तान पर डाले जा रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्रों और मदरसों पर कार्रवाई शुरू की है। पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया।

यह कदम पिछले महीने उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र दल द्वारा पाकिस्तान के उस दौरे के बाद सामने आया है जिसके तहत टीम ने उन लोगों और समूहों के खिलाफ पाकिस्तानी कार्रवाई की प्रगति का जायजा लिया था, जिन्हें विश्व निकाय ने प्रतिबंधित कर रखा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की सरकार के आदेश के बाद रावलपिंडी के जिला प्रशासन कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने हाफिज सईद से जुड़े जमात-उद-दावा (जेयूडी) और फलाह- ए- इन्सानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) द्वारा संचालित एक मदरसे और चार डिस्पेन्सरियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए उपायुक्त तलत महमूद गोंडल ने बताया कि सरकार ने जेयूडी और एफआईएफ द्वारा संचालित एक मदरसे और चार डिस्पेन्सरियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।  

‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मदरसे की जिम्मेदारी ‘औकाफ विभाग’ को सौंप गई है जो मजहबी संपत्तियों पर नियंत्रण करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रांतीय सरकार ने बीते शुक्रवार को ‘औकाफ विभाग’ को मदरसों का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का आदेश दिया था। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा ही अभियान अटक, चकवाल और झेलम जिलों भी चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


मदरसों से कोई संबंध होने की बात से मुकरा जमात-उद-दावा 
रावलपिंडी के जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीमें उक्त मदरसों में गईं लेकिन जमात-उद-दावा (जेयूडी) ने इन मदरसों के साथ कोई संबंध होने की बात से ही इनकार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि सरकार ने जांच के लिए जिला प्रशासन, पुलिस एवं ‘औकाफ विभाग’ की  एक संयुक्त टीम गठित की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें