फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा गेट घोटाला में नवाज शरीफ दोषी करार, पीएम पद से दिया इस्तीफा

Fri, 28 Jul 2017 04:00 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पनामा गेट घोटाले में फंसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर बड़ा फैसला आ गया है। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मामले में दोषी करार दिया है और उन्हें पीएम पद पर अयोग्य करार दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच कर रही संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट पर अपना फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के दोषी करार दिए जाने के बाद नवाज शरीफ ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


इस फैसले के बाद साफ हो गया है कि पीएम की कुर्सी नवाज के छोटे भाई शहबाज शरीफ को दे दी जाएगी, जोकि फिलहाल पाक पंजाब के मुख्यमंत्री हैं।
  Panama case verdict: Pakistan SC disqualifies PM Nawaz Sharif. pic.twitter.com/Y5dc4cMo5D — ANI (@ANI_news) July 28, 2017
सप्रीम कोर्ट में नवाज शरीफ की पेशी को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट के चारों ओर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं।  Islamabad: Security enhanced outside Pakistan Supreme Court in view of verdict in the Panama case today, to rule on fate of PM Nawaz Sharif pic.twitter.com/bW0OEp3DdM — ANI (@ANI_news) July 28, 2017
बता दें कि नवाज और उनके परिवार पर विदेश में संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है और इसी को लेकर जेआईटी ने 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अगर नवाज दोषी पाए जाते हैं तो पीएम की दावेदारी के लिए विकल्प पहले ही चुना जा चुका है। नवाज की पार्टी मुस्लिम लीग नवाज ने उच्च स्तरीय बैठक में तय किया कि नवाज की जगह उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ पीएम बनेंगे। हालांकि, उन्हें इसके लिए चुनावी लड़ाई का सामना करना पड़ेगा। साथ ही जब तक वे इस पद के काबिल नहीं होते यानि 45 दिनों तक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अंतरिम पीएम के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

वहीं पाकिस्तान के गृहमंत्री निसार अली खान ने कोर्ट के फैसले से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि फैसला आने के बाद वे अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें