फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी गायिका ने अली जफर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Fri, 20 Apr 2018 08:44 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश और विदेशों में महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं लगातार हो रही है। इन खबरों के बीच पाकिस्तानी गायिका ने मशहूर हिंदी फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ के अभिनेता अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। 

विज्ञापन


उनके साथ ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि अभिनेता अली जफर हैं। गायिका ने ये आरोप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखकर लगाया है। गायिका ने ट्वीट किया, ‘मैं यह इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि मेरा मानना है कि यौन उत्पीड़न के अपने अनुभव को साझा करके मैं चुप्पी की संस्कृति को तोड़ सकती हूं, जो हमारे समाज में बसी हुई है। 

इस पर बोलना इतना आसान नहीं है, लेकिन चुप रहना भी मुश्किल है। मेरा अंतरात्मा अब और इसकी इजाजत नहीं देगी। मैं इंडस्ट्री के अपने साथी अली जफर के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हूं। वह भी उस समय जब मैं नई थी। मैं सशक्त थी और अपने पांव पर खड़ी थी। मेरे साथ यह तब हुआ जब मैं दो बच्चों की मां थी। यह मेरे परिवार के लिए सदमे भरी घटना थी। अली को मैं कई वर्षों से जानती थी और उनके साथ मैंने स्टेज भी शेयर किया था। मैं उनके इस व्यवहार से छला हुआ महसूस कर रही हूं और मैं जानती हूं, मैं अकेले नहीं हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें