फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सेना ने पश्तूनों पर बरपाया कहर, घर छोड़कर भागे अफगानिस्तान

Sun, 16 Oct 2016 02:43 AM IST
एजेंसी/काबुल
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान वायु सेना के ताजा हमलों ने वजीरिस्तान में रह रहे हजारों पश्तूनों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। खैबर पश्तूनख्वां में रहने वाले लोग पाक सेना के हमलों के बाद भागकर सीमा पार अफगानिस्तान में शरण ली है। 
विज्ञापन


शनिवार को अफगानिस्तान के खोस्त में एक शरणार्थी शिविर में पहुंचे एक पीड़ित ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी पूर्व सूचना के हम लोगों पर बमबारी शुरू कर दी। तालिबान के नाम पाक सेना ने आम लोगों को निशाना बनाकर पश्तूनों के वजूद को खत्म कर दिया है। अपनी परेशानी बयां करते एक दूसरे पश्तून ने कहा, ‘कभी पाकिस्तानी सेना अमेरिका से, तो कभी पड़ोसी देशों से लड़ते रहती है। हम वजीरिस्तान के लोग कभी आतंक का साथ नहीं देते हैं। इसके बावजूद हमें निशाना बनाया जाता है।’ 

वजीरिस्तान एक पहाड़ी क्षेत्र है और यह पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर उत्तरी और दक्षिण क्षेत्र को बांटती है। शरणार्थियों में एक पाकिस्तानी पश्तून ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और सरकार दोनों जानती है कि आतंकी इस्लामाबाद और कराची  में छिपे हैं और वे वहीं से आतंकी नेटवर्क को चलाते हैं। इसके बावजूद पाक सेना निर्दोष पश्तूनों को निशाना बनाती है। लोगों का कहना है कि वे पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से त्रस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें