फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में बेटी को जिंदा जलाने पर मां को मौत की सजा

Tue, 17 Jan 2017 02:16 AM IST
एजेंसी/ लाहौर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पाकिस्तान में 18 वर्षीय बेटी को जिंदा जलाने के मामले में एक मां को सोमवार को मौत की सजा सुनाई गई। मां ने इस वजह से उसे जिंदा जला दिया कि उसकी बेटी एक व्यक्ति के साथ भागकर अपने परिजनों के इजाजत के बगैर शादी कर ली थी। हाल ही में पाकिस्तान की संसद ने ऑनर किलिंग के मामले में सजा देने के लिए एक नया कानून पारित किया है। 
विज्ञापन


18 वर्षीय लड़की जीनत रफीक को उसकी मां परवीन बीबी ने जून 2016 में जिंदा जला दिया था। इसके एक हफ्ते पहले वह एक व्यक्ति हसन खान के साथ भागकर अदालत में शादी कर ली थी। परवीन ने इससे पहले स्वीकार किया था कि परिवार को शर्मसार करने के लिए उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। पुलिस को संदेह था कि लड़की हत्या में परवीन की उसके बेटे ने मदद की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें