फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: बंदूक की नोक पर हिंदू युवती को अगवा कर कराया धर्म परिवर्तन

Wed, 13 Sep 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
आरती कुमारी - फोटो : Naila Inayat
विज्ञापन
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू युवती का अपहरण उसके घर के बाहर से कर लिया गया है। मामला पाकिस्तान के खाईरपुर का है, जहां शनिवार को हिंदू युवती को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया। युवती की पहचान आरती कुमारी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि 19 साल की आरती कासिम मॉडल स्कूल में टीचर है। रिपोर्ट के मुताबिक उसे इलाके के एक दंबग अम्मेर वासन ने बंदूक की नोक पर उसके घर के सामने से अगवा किया। न्यूज एजेंसी एपी के एक रिपोर्ट ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी कि आरती का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है, और उसका नया नाम माहविश है। 
  Another Hindu girl from Sindh abducted. #ArtiKumari, a young teacher at Qasim Model school in Khairpur kidnapped by a feudal lord. #Pakistan pic.twitter.com/YfMzjWt43i — Naila Inayat (@nailainayat) September 11, 2017
विज्ञापन



एक अन्य न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक आरती को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। साथ ही उससे एक हलफनामा साइन कराया गया कि वह यह सब अपनी मर्जी से कर रही है। हलफनामा में दावा किया गया है कि उसने अपनी मर्जी से बख्श से शादी की है। 

पढ़ें: CPEC वाले इलाकों में सुरक्षा के लिए राजी हुए पाक-चीन, मिलकर करेंगे पहरेदारी

आरती के एक रिश्तेदार ने बताया कि आरती की शादी इस साल नवंबर में होने वाली थी, लेकिन उसे पहले ही अगवा कर लिया गया। वहीं यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी हमारे परिवार से एक लड़की को अगवा किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें