नवाज शरीफ, बेटी मरियम और दामाद सफदर
- फोटो : FILE PHOTO
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोध कोर्ट ने उनकी बेटी मरियम और दामाद मुहम्मद अफदर को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिया है।
इन दोनों के ऊपर 2006 में लंदन में एक आलीशान फ्लैट का मालिकाना हक रखने का आरोप है। इससे पहले इन्होंने इस बात को अब तक छुपाए रखा था।
मरियम और उनके पति सफदर ने कोर्ट में अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज करने की याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारीज कर दी।
कोर्ट के फैसले के दौरान मरियम और सफदर कोर्ट में ही मौजूद थे जबकि नवाज शरीफ की जगह पर उनका प्रतिनिधि जाफिर खान मौजूद था। नवाज के प्रतिनिधि ने बताया कि नवाज अपनी पत्नी के इलाज के लिए ब्रिटेन में हैं।