एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र का दावा करते हुए पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि वह सामूहिक विनाश के परमाणु हथियारों को किसी गैर राष्ट्र या आतंकी संगठनों को हस्तांतरित नहीं करेगा।
एक क्षेत्रीय सेमीनार अपना पत्र प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने दावा किया कि पाकिस्तान एक ‘जिम्मेदार’ परमाणु राष्ट्र है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ साझेदारी जारी रखते हुए आतंकी संगठनों (गैर राज्य संगठनों) को इन विनाशक हथियारों को हासिल नहीं करने देगा। अजीज ‘सामूहिक विनाश के हथियारों के अप्रसार पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव के कार्यान्वयन’ विषय पर बोल रहे थे।