फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति जरदारी और उनकी बहन की विदेश यात्रा पर रोक लगाएगा पाकिस्तान

Thu, 27 Dec 2018 09:42 PM IST
Trainee Trainee इस्लामाबाद, भाषा
विज्ञापन
asif ali zardari
विज्ञापन
पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर को विदेश जाने से रोकने के लिये उनके नाम एक्जिट कंट्रोल सूची (ईसीएल) में डालेगा। फर्जी बैंक खातों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त संयुक्त जांच दल की जांच में उनके नाम सामने आए थे। 
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय द्वारा पांच सितंबर को गठित जेआईटी की जांच ‘‘32 फर्जी खातों’’ पर केंद्रित थी जो कथित तौर पर जरदारी, तालपुर और कुछ अन्य को व्यापक वित्तीय फायदे पहुंचाने के लिये इस्तेमाल किये गए। 

डॉन की खबर के मुताबिक सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने जरदारी और उनकी बहन समेत सभी 172 संदिग्धों को ईसीएल पर रखने का फैसला किया है। यह मामला धन शोधन और फर्जी बैंक खातों से संबंधित है।  इस सूची में शामिल लोगों के पाकिस्तान छोड़ने पर पाबंदी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें