फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में पाकिस्तान की मांग, भारत को घोषित करो आतंक समर्थक देश- पाक मीडिया

Mon, 25 Sep 2017 11:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Pak Representative To UN Maleeha
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की लताड़ के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। उसने सुषमा के लगाये आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि दक्षिण एशिया में भारत आतंकियों की मां है। अब पाकिस्तान यूएन में इस कोशिश में है कि भारत को एक ऐसा देश घोषित किया जाये जो आतंक का प्रायोजक है। 
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक पाकिस्तान यूएन में इस पक्ष में है कि भारत को आतंकवाद प्रायोजित देश घोषित किया जाये। इस मामले में साथ देने के लिए पाकिस्तान ने चीन और रूस का साथ मांगा है। Pakistan lobbying in UN to get India declared state sponsor of terror https://t.co/OmGTexMVlC — The Express Tribune (@etribune) September 24, 2017
विज्ञापन

 
रिपोर्ट के मुताबिक UNSC के स्थायी सदस्यों से पाकिस्तान मदद मांग सकता है। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि पाक ने कब भारत को आतंक का प्रयोजित देश घोषित करने की मांग की। यह रिपोर्ट भारत की विदेश मंत्री सुषमा के यूएन में दिये भाषण के बाद आयी।

पढ़ें: UN में सुषमा की 'मार' से बौखलाए पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के खिलाफ जमकर निकाली खीझ

क्या सच में पाकिस्तान भारत को आतंक प्रयोजित देश घोषित करवा सकता है? आपको बता दें कि ऐसा करने के लिए पाकिस्तान को यूएन के पांचों स्थायी सदस्यों का साथ चाहिये होगा। ये पांच देश यूएस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, रूस और चीन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें