फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : स्वतंत्रता दिवस समारोह चली गोलियां, तीन की मौत 35 जख्मी

Wed, 15 Aug 2018 03:45 PM IST
भाषा, कराची
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खुशी में चलाई गई गोलियों और पटाखों से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और बच्चों तथा महिलाओं समेत 35 से अधिक लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात को बड़ी संख्या में कराची की सड़कों पर लोग निकल आए और जैसे ही रात के बारह बजे, उन्होंने 72वें स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं और पटाखे छोड़ने लगे।

विज्ञापन


द न्यूज ने खबर दी है कि उत्तर नजीमाबाद इलाके में समारोह के दौरान 22 वर्षीय सलमान शकूर को एक पटाखा लग गया। शकूर के अलावा 21 वर्षीय एक व्यक्ति के चेहरे पर भी पटाखा लगा। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान शकूर की मौत हो गई। एक अन्य घटना में 26 वर्षीय सरमद शब्बीर की भी पटाखे से मौत हो गई।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी कि शब्बीर दुबई से पाकिस्तान छुट्टियां मनाने आया था। पटाखा उसके सिर में लगा और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान नगर में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खुशी में की गई हवाई फायरिंग में महिलाओं और बच्चों समेत 35 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें