फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा पेपर्स लीक: सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ के खिलाफ दिए जांच के आदेश

Tue, 01 Nov 2016 09:53 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को तगड़ा झटका देते हुए मंगलवार को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार से संबंधित पनामा पेपर्स लीक मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में शरीफ और उनके परिवार के लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सीमा पर तनातनी के चलते पहले से ही मुश्किलों से घिरे शरीफ की परेशानियां इस फैसले के कारण और बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल  सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि पनामा पेपर्स लीक प्रकरण के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान और अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने की मांग की थी। 

देश से बाहर कंपनी चलाने समेत संपत्ति रखने वाले जिन नामों का खुलासा पनामा पेपर्स से हुआ था, उनमें शरीफ के परिजनों के भी नाम होने के आरोप हैं। चीफ जस्टिस अनवर जहीर जमाली की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने इस मामले की सुनवाई कई कैबिनेट मंत्रियों, पीटीआई के नेताओं और उसके वकीलों के समक्ष की। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुनवाई दिन प्रतिदिन के आधार पर होगी

- फोटो : demo Pic
सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस मामले की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग गठित करने को तैयार है जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की निगरानी कोई जज करेगा। लगे हाथ कोर्ट ने सरकार और याचिका कर्ताओं को आदेश दे दिया कि वे जांच दल के संबंध अपनी शर्तें (टर्म ऑफ रिफरेंस) प्रस्तुत करें। यह भी कहा कि यदि दोनों पक्ष आपसी सहमति से टर्म ऑफ रिफरेंस नहीं तय करते, तो इसका फैसला कोर्ट करेगा। 

सुनवाई को बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित करते हुए कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि अब सुनवाई दिन प्रतिदिन के आधार पर होगी। कोर्ट ने पीटीआई की ओर से बुधवार को इस्लामाबाद में होने वाले विरोध प्रदर्शन रैली पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद इमरान खान ने कहा कि बुधवार को आयोजित ‘सरकार विरोधी रैली’ को अब ‘आभार रैली’ के रूप में जाना जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें