फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने भारत के उच्चायुक्त को तलब किया, सुनाई खूब खरी-खोटी

Thu, 20 Oct 2016 09:49 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब कर उनसे नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। पाकिस्तान सरकार का यह भी आरोप है कि संघर्ष विराम उल्लंघन से उनके एक नागरिक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


भारतीय उप उच्चायुक्त को महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं सार्क) ने तलब किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि भारतीय सेना की गोलीबारी में 28 वर्षीय ग्रामीण अब्दुल रहमान की मौत हो गई। यह घटना नियंत्रण रेखा पर करेला सेक्टर में हुई। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारीय सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन में महिलाओं और बच्चों समेत 12 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। 

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘उन्हें बताया गया कि भारतीय पक्ष को इस घटना की जांच करानी चाहिए और पाकिस्तान को इसके निष्कर्ष बताने चाहिए। साथ ही भारत को अपनी सेना को यह भी निर्देश देना चाहिए कि वह संघर्ष विराम का सम्मान करे, एलओसी पर शांति और स्थिरता के लिए इरादतन ग्रामीण को निशाना न बनाए। पाकिस्तान ने गौर किया है कि पिछले दो महीनों से एलओसी पर भारतीय सेना ने कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया है, यह चिंताजनक है।’ 
विज्ञापन


उधर, रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान और भारत में नियुक्त संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक दल के प्रतिनिधि को भी एक विरोध पत्र सौंपा है। इसमें लिखा गया है कि भारतीय सेना पाकिस्तान के नागरिकों को निशाना बना रही है और भारी मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है। जकारिया ने यह जानकारी ट्वीट करके दी है। प्रतिनिधि से इस मामले की तत्काल पड़ताल करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें