फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC विवाद के चलते पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब

Sat, 09 Dec 2017 05:37 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एलओसी पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन के लिए पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की ओर से कहा गया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं सार्क) डॉक्टर मोहम्मद फैजल ने सिंह को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा ‘बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन’ की निंदा की। 
विज्ञापन


इसमें दावा किया गया कि भारतीय बलों द्वारा बृहस्पतिवार को चिरकोट सैक्टर के चाफर गांव में लोगों के एक समूह पर गोलीबारी की गई।

पढ़ें: भारतीय इंजीनियर की रिहाई के लिए पाक राष्ट्रपति से गुहार

इस दौरान उसके दो नागरिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। विदेश कार्यालय की ओर से कहा गया कि संयम के अनुरोधों के बावजूद भारत लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। इसमें यह भी कहा गया है कि आम नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना निंदनीय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें