फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की नापाक हरकत, हाफिज सईद पर लगी पाबंदी हटाई

Wed, 17 Aug 2016 10:29 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
d
विज्ञापन
कश्मीर को लेकर बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद को टीवी चैनलों को पर दिखाए जाने पर लगी रोक को चुपके से हटा ली है। इसके बाद मुंबई हमलों का गुनहगार हाफिज पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलता नजर आने लगा है। 
विज्ञापन


आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में शुरु हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन उसी समय से हाफिज लगातार पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर कश्मीरियों को भड़काता नज़र आ रहा है। वह भारत के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगल रहा है। पिछले हफ्ते हाफिज सईद मुख्य रूप से नियो टीवी के शो में दिखाई दिया। 

गौरतलब हो कि पाकिस्तान इलेक्टॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण(पमेरा) ने साल 2015 के नवंबर में जमात-उद-दावा सहित तकरीबन 60 संगठनों एवं उनके नेताओं के कवरेज पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन

 
पमेरा ने हाफिज सईद के टीवी न्यज चैनलों पर नजर आने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे यह बात साफ हो गई है कि पाकिस्तान सरकार की तरफ से हाफिज और उसके संगठनों पर लगी रोक चुपचाप हटा ली है। 

सूत्रों के मुताबिक इस मामले को पामेरा प्रमुख के संज्ञान में लाया गया था लेकिन उन्होंने चैनलों को कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया गया जिससे ये संकेत मिलते हैं कि इस संबंध में सूचना मंत्रालय से पामेरा को निर्देश मिले हैं। इससे पहले पामेरा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को आगाह किया था कि उसके निर्देश का पालन नहीं होने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई या लाइसेंस रद्द करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें