फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: क्रिकेट विवाद में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत, कई घायल

Sat, 24 Nov 2018 11:47 AM IST
भाषा, पेशावर
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को बच्चों के क्रिकेट मैच के दौरान झगड़े के बाद दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस उप निरीक्षक एजाज खान ने बताया कि यह घटना एबटाबाद जिले में पुलिस चौकी में हुई जहां दो गुट बच्चों के बीच क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगड़े के बाद एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने आए थे। 

विज्ञापन


खान ने कहा, "बच्चों की झड़प के बाद पुलिस चौकी उस वक्त युद्ध के मैदान में तब्दील हो गई जब दोनों ओर से हथियारबंद गुटों ने एक दूसरे पर हमले शुरू कर दिए। एक गुट को गोलीबारी करता देख दूसरे गुट ने जवाबी हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।" इस गोलीबारी में एक गुट के तीन जबकि दूसरे गुट के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें