नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में अब करीब पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी से दुनियाभर में शोक है। इस त्रासदी के बाद बाद नेपाल की मदद को देश-विदेशों से राहत भेजी जा रही है। लेकिन पाकिस्तान ने नेपाल की मदद के लिए ऐसी राहत सामग्री भेजी कि नेपाल सरकार समेत इस बात से आहत हैं। पाकिस्तान से भेजे गए हरे रंग के इन पैकेट को लोग छूने तक के लिए तैयार नहीं हैं।
दरअसल पाकिस्तान ने नेपाल के लिए बीफ मसाला के कई पैकेट भेजे हैं। जबकि नेपाल दुनिया भर में एक हिंदू राष्ट्र के नाम से जाना जाता है और गौ हत्या व गोमांस पर यहां प्रतिबंधित माना जाता है। अब इस मामले में पाकिस्तान की इस हरकत को कई मायनों से देखा जा रहा है।