फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान बोला- कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए भारत के जवाब का इंतजार

Thu, 16 Nov 2017 09:31 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
Shahid Khaqan Abbasi
विज्ञापन
पाकिस्तान ने कश्मीर, सियाचिन, सर क्रीक व अन्य लंबित मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत शुरू करने की पेशकश की है और भारतीय प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बृहस्पतिवार को यह बयान जारी किया।
विज्ञापन


पढ़ें:  बलूचिस्तान में पाकिस्तान की बर्बरता, गोलियों से छलनी 15 शव बरामद

साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान फैसल ने कहा, ‘पाकिस्तान शांतिपूर्ण पड़ोस की अपनी नीति के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावों समेत एलओसी पर बढ़ रही सैन्य गतिविधियां शांति के लिए खतरा का काम कर रही है।’ 

पढ़ें: पाकिस्तान ने भारत पर फिर सीजफायर तोड़ने का लगाया आरोप 

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक जिम्मेदार सदस्य होने के नाते पाकिस्तान शांति पर विश्वास रखता है लेकिन इसके बावजूद हमारी सेना हर समय किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम है। गौरतलब है कि 2 जनवरी 2016 को पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद से दोनों देशों के बीच वार्ता बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें