फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने लगाया भारत पर चीनी नागरिक की हत्या का आरोप, बताई यह वजह

Fri, 09 Feb 2018 08:48 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान-चीन
विज्ञापन

पाकिस्तान में हुए एक चीनी नागरिक की हत्या की वजह से पाक काफी दबाव झेल रहा है। जिसकी वजह से उसने चीनी नागरिक की हत्या का दोष भारत पर मढ़ दिया है। पाक का कहना है कि कराची में हुई चीनी नागरिक शेन झू की हत्या भारत ने करवाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इकबाल ने बताया पाक में चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए 10,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


इकबाल ने  कहा कि 46 साल के शिपिंग फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीनी नागरिक की हत्या के पीछे भारत का हाथ हो सकता है। भारत पर झूठा आरोप लगाते हुए उन्होंने  कहा कि भारत की तरफ से चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर में बहुत ज्यादा दिलचस्पी ले रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पड़ोसी देश के प्रतिनिधि कई बार कह चुके हैं कि वह चीन और पाक के बीच कारोबार बढ़ने के खिलाफ हैं।

बता दें कि बीते सोमवार को एक बंदूकधारी ने चीनी मूल के शेन झू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में अहसान इकबाल ने कहा कि भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव ने भी माना है कि भारतीय खुफिया एजेंसियां चीन-पाक इकोनॉमिक कॉरिडोर को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें