फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का आरोप, सीपीईसी में तोड़फोड़ करना चाहता है भारत

Sat, 15 Jul 2017 05:25 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर भारत चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से जुड़े प्रोजेक्ट में तोड़फोड़ की साजिश का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल जुबैर महमूद हयात ने कहा है भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ तोड़फोड़ की कार्रवाई के जरिये सीपीईसी को निशाना बनाना चाहती है। 
विज्ञापन


नेवी कैडेटों की एक पासिंग आउट परेड में जनरल हयात ने कहा कि भारत चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को निशाना बनाना चाहता है। यही वजह है कि वह इससे जुड़ी परियोजनाओं में तोड़-फोड़ की साजिश कर रहा है।

पाकिस्तान को दुश्मनों की साजिश के बारे में पता है और इसे नाकाम करने के लिए वह माकूल कदम उठा रहा है। जनरल हयात ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका का भी जिक्र किया और कहा कि वहां शांति उसके लिए बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें