पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गुर्दे में एक छोटी पथरी पाई गई है। लाहौर के एक अस्पताल में जांच के बाद पथरी के बारे में पता चला है। नवाज की बेटी मरियम नवाज ने ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी है। मरियम ने ट्वीट किया, ‘मीडिया में आई सनसनीखेज खबरों के विपरीत प्रधानमंत्री शरीफ अलहमदुलिल्लाह स्वस्थ हैं। गुर्दे में एक छोटी सी पथरी के बारे में पता चला है, जो कोई बड़ी समस्या नहीं है। उन्हें चिकित्सा सलाह के बाद छुट्टी दे दी गई।’ इसके पहले पिछले वर्ष मई में शरीफ के दिल की लंदन में सर्जरी हुई थी।