फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान सरकार ने पेश किया मिनी बजट, अमीरों की जेब पर बढ़ाया बोझ

Tue, 18 Sep 2018 06:20 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान
विज्ञापन

पाकिस्तान में इमरान खान सरकार ने मंगलवार को पहला मिनी बजट पेश किया। साल 2018-19 के लिए पेश किए गए इस बजट में आर्थिक तंगी से उबरने और राजस्व वृद्धि के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री असद उमर ने कहा कि हमारी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ का सिर्फ दो मकसद हैं, एक देश को बुरे समय से निकालना, दूसरा गरीबों को बुरे समय से निकालना और निर्यातकों की मदद करना। 

विज्ञापन


बजट पेश किए जाने के दौरान वित्त मंत्री ने संसद में बार -बार कहा कि देश इंटेसिव केयर यूनिट में है। उन्होंने कहा कि आज मैं जो बजट पेश कर रहा हूं इन उपायों से देश के राजस्व खाते में 183 अरब रुपये तक की वृद्धि होगी। 

विदेशी कारें और महंगी, तंबाकू पर बढ़ाया टैक्स

पिछली सरकार विकास के लिए 800 बिलियन रुपये के फंड को काटकर 725 बिलियन का कर दिया गया है। वहीं टैक्स स्लैब में भी बड़ा बदलाव करते हुए कहा कि वह लोग जो दो लाख रुपये महीना कमा रहे हैं उन्हें 25 फीसदी तक टैक्स देना पड़ेगा। इसके साथ ही उमर ने महंगी कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया है, साथ ही तंबाकू पर भी टैक्स को बढ़ा दिया है। जबकि पेट्रोल पर लेवी में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


बजट पेश करने के दौरान उमर ने कहा कि हमने समृद्ध लोगों पर 100 प्रतिशत बोझ बढ़ाया है।  उन्होंने कहा कि गरीब पहले से ही काफी गरीब है इसलिए हमने उन्हें किसी भी प्रकार का दबाव नहीं दिया है।

इमरान सरकार ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज द्वारा दिए जा रहे टैक्स स्लैब में भारी बदलाव किया है। वह लोग जो दो लाख रुपये प्रति महीना कमा रहे हैं उनके टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है। अधिक कमाई करने वालों के टैक्स स्लैब में 15 फीसदी से 30 फीसदी तक बढ़ाया है।

इसके साथ साथ  लग्जरी कारों, महंगे मोबाइल पर एक्साइज ड्यूटी(आयातित गाड़ियों पर उत्पाद शुल्क) बढ़ा दिया गया है। गहरे कर्ज में डूबे पाकिस्तान को उबारने के लिए एक ओर जहां प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार के जखीरे में शामिल 70 कारों को बेचा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें