फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में टकराव: सरकार के सलाहकार को हटाने के फैसले को सेना ने ठुकराया

Sun, 30 Apr 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
nawaz sharif
विज्ञापन
आतंकवाद को पनाह देने का आरोप झेलने वाला पाकिस्तान आज इसी वजह से सरकार और सेना में अंदरुनी कलह की मार झेल रहा है। एक लंबे समय बाद पाकिस्तानी आर्मी और सरकार में अच्छे रिश्ते दिख रहे थे, लेकिन शनिवार को एक बार फिर खटास ने दस्तक दे दी। पाक पीएम नवाज शरीफ ने टॉप सुरक्षा सलाहकार को निकाल दिया और एक सीनियर ब्यूरोक्रेट पर कार्रवाई के ऑर्डर दे दिए।
विज्ञापन


चौंका देने वाली बात है कि सेना ने पीएम के इस ऑर्डर को मानने से साफ मना कर दिया है। मेजर जनरल आसीफ गफूर ने ट्विटर पर कहा कि डॉन में छपे डॉन लीक पर नोटीफिकेशन अधूरा है और जांच बोर्ड की सिफारिशों के अनुरूप नहीं है, इसलिए इस नोटीफिकेशन को खारिज किया जाता है। ऐसा बहुत कम हुआ है जब पीएम के ऑर्डर को इस तरह से सार्वजनिक तौर पर सेना ने खारिज किया है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के सिंध में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दरअसल, पीएम के इस बड़ फैसले के पीछ की वजह पाकिस्तानी सेना और सरकार के बीच आतंकवाद से निपटने को लेकर दरार पर बड़े अखबार डॉन में लेख छपा था। इस लेख में छपि जानकारी का कथित तौर पर निकाले गए सलाहकार तारीक फातेमी का लेना देना था।
विज्ञापन


  Notification on Dawn Leak is incomplete and not in line with recommendations by the Inquiry Board. Notification is rejected. — Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) April 29, 2017

पिछले साल अक्तूबर में छपे लेख के मुताबिक सरकार ने सेना पर आतंकवाद की मदद का आरोप लगाया। इतना ही नहीं सेना के लिए कहा गया कि वे आतंकवादियों को पाकिस्तान से भाग निकलने में भी मदद करती है। पीएम ने ऑल पाकिस्तान न्यूजपेपर सोसायटी को रिपोर्टर और एडीटर के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि लेख के छपने के बाद ही रिपोर्टर देश से भाग निकला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना के इस रवैया के बाद पाकिस्तानी मंत्री निसार अली खान ने आगे कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें