फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामाबाद कोर्ट की इजाजत के बाद भारत पहुंची उज्मा, वाघा बॉर्डर पर जोरदार स्वागत

Thu, 25 May 2017 11:19 AM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में बंदूक की नोक पर शादी का झेल चुकी भारतीय महिला उज्मा वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंच गई है। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक इस्लामाबाद कोर्ट ने उसे भारत जाने की इजाजत दे दी है। इससे पहले उज्मा ने कोर्ट में भारत लौटने की गुहार लगाई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

  Uzma had submitted reply in Islamabad HC, reiterated to return to India. She alleged her Pakistani husband forced her to marry at gunpoint — ANI (@ANI_news) May 24, 2017

साथ ही कोर्ट ने उसे सुरक्षा  देने के लिए पुलिस को आदेश दिए हैं। इससे पहले महिला ने भारतीय उच्चायोग से उसे वापस उसके देश लौटाने की भी अपील की।
  Islamabad High Court also ordered that police provide security to Indian woman Uzma till Wagah Border: Pakistan media — ANI (@ANI_news) May 24, 2017
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले एक पाकिस्तानी नागरिक ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग पर उसकी नवविवाहित भारतीय पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ताहिर ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का अपहरण तब किया गया जब वो भारतीय उच्चायोग में पत्नी के साथ अपने वीजा के लिए आवेदन करने पहुंचा था। भारत ने पाक के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उस भारतीय महिला ने उच्चायोग से मदद मांगी थी।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने बताया कि भारतीय महिला का नाम उज्मा है जो पिछले हफ्ते इस्लामाबाद के भारतीय उच्चायोग से गायब हो गई। नई दिल्ली के सरकारी सूत्रों ने बताया कि महिला ने भारतीय उच्चायोग से 5 मई को मदद मांगी थी। उच्चायोग उसे दूतावास संबंधी जरूरी सहायता मुहैया करा रहा है और इस मामले को लेकर वह पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय तथा महिला के भारत स्थित परिजनों से संपर्क में हैं। दिल्ली की उज्मा और पाकिस्तानी ताहिर की मुलाकात मलेशिया में हुई थी। वहीं दोनों का प्यार परवान चढ़ा और वे वाघा बॉर्डर के रास्ते 1 मई को पाकिस्तान पहुंचे तथा 3 मई को उनका निकाह हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें