फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक, भारतीय हैकरों पर लगाया आरोप

Sun, 17 Feb 2019 09:05 AM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक कर ली गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी मंत्रालय के आधिकारियों ने वेबसाइट हैक होने पर भारतीय हैकरों पर हैकिंग करने का शक जताया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि उन्हें कई देशों के लोगों ने बताया कि वह विदेश मंत्रालय की वेबसाइट को खोल नहीं पा रहे। मोहम्मद फैसल ने कहा कि उनकी आईटी टीम लगातार वेबसाइट को खोलने की कोशिश में जुटी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान में वेबसाइट बिना किसी परेशानी के चल रही है।
 
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम और नीदरलैंड के उपयोगकर्ताओं ने पाक की विदेश मंत्रालय की वेबसाइट तक पहुंचने में परेशानी आने की बात कही है। हालांकि पाकिस्तान में विदेश मंत्रालय की वेबसाइट अभी तक नहीं खुल पाई है। पाक सेना ने वेबसाइट पर गड़बड़ी यानी एरर दिखाई दे रहा है। इसके बाद इस वेबसाइट के मालिक (www.pakistanarmy.gov.pk) ने इस वेबसाइट तक पहुंचने से देश में प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं 5 जवान घायल भी हुए थे। हमले के तुरंत बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए पाक से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएनएफ) का दर्जा वापस लेने का एलान किया जो 1996 में पाकिस्तान को मिला था।

अब तक 50 से अधिक देशों ने इस बर्बर हमले की निंदा की है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है।  इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहा था कि, "भारतीयों का खून उबल रहा है" पीएम ने एलान किया था कि पुलवामा आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के "रक्षक" निश्चित रूप से दंडित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें