फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान पर पाक ने छोड़े 113 भारतीय मछुवारे

Fri, 19 Jun 2015 02:36 AM IST
एजेंसी / कराची
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक और भारत के बीच चल रही तीखी जुबानी जंग के बीच रमजान का पर्व तनाव कम करने वाला साबित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के मौके पर पाक पीएम नवाज शरीफ को शुभकामनाएं दीं, तो पाक ने 113 भारतीय मछुवारों को रिहा कर उस शुभकामना संदेश का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


मालिर जेल के जेल सुपरिटेंडेंट मुहम्मद हुसैन सेहतो ने बताया कि कल से शुरू हो रहे रमजान पर्व के अवसर पर हमें इस्लामाबाद से भारतीय मछुवारों को छोड़ने का निर्देश मिला है। उन्होंने बताया कि यह एक सद्भावना संकेत के तौर पर किया जा रहा है।

जेल से 113 भारती मछुवारे लाहौर पहुंचेंगे। उसके बाद उन्हें वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस मौके पर पाक फिशरफोल्क फोरम और जेल प्रशासन ने सभी मछुवारों को अजरक  (एक शॉल) उपहार स्वरूप भेंट की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें