फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने कहा- यूएन महासचिव ने कश्मीर हिंसा पर चिंता जताई

Sat, 20 Aug 2016 09:51 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
d - फोटो : getty images
विज्ञापन
 अंतरराष्ट्रीय मंच पर बार-बार मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान कश्मीर राग को अलापने से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने कश्मीर हिंसा में लोगों की मौत पर चिंता जाहिर की है। साथ ही अपने कार्यालय से कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए वार्ता कराने को कहा है। पाकिस्तान विदेश विभाग के मुताबिक बान की-मून की यह टिप्पणी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से भेजे गए पत्र के जवाब में आई है। 
विज्ञापन


इस पत्र में नवाज ने कहा था कि कश्मीर में कथित तौर पर भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से मानवाधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है। पाक विदेश विभाग ने बताया कि बान ने हिंसा को टालने और जम्मू एवं कश्मीर विवाद को हल करने के लिए वार्ता शुुरू करने को कहा है। बान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठन स्पष्ट कर चुका है कि पाकिस्तान और भारत के बीच कश्मीर समेत सभी मुद्दे सिर्फ बातचीत के जरिए ही सुलझाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें