पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिकी डिप्लोमेट की पाक यात्रा को स्थगित कर दिया। अमेरिकी डिप्लोमेट की यह यात्रा राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद तय की गई थी जिसमें उन्होंने इस्लामाबाद को आतंकियों के लिए स्वर्ग बताया था।
पढ़ें: PoK में प्रदर्शनकारियों ने फिर खोला पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा
आपको बता दें कि ट्रंप के बयान के बाद दक्षिण और सेंट्रल एशियन मामलों के एक्टिंग असिस्टेंट सेक्रेटरी अलाइस वेल्स और एक्टिंग स्पेशन रिप्रेजेंटेटिव ऑफ अफगानिस्तान और पाकिस्तान की पाक यात्रा निर्धारित की गई थी। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने उनकी यात्रा को स्थगित कर दिया।
फॉरन ऑफिस ने इस यात्रा को टालने की कोई वजह नहीं बतायी। लेकिन सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस्लामाबाद अभी भी अमेरिका के आरोपों के जवाब तैयार कर रहा है। वाशिंगटन में स्टेट डिपार्टमेंट ने इस बात की पुष्टि की, पाकिस्तान सरकार की याचना पर वेल्स की पाक यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।
पढ़ें: पाकिस्तान का ‘सुल्तान’ लंदन में गिरफ्तार, ब्रिटेन-अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई से चढ़ा हत्थे
स्टेट डिपार्टमेंट ने यह भी कहा, पाकिस्तान ने यात्रा को टालने के पीछे कोई कारण नहीं बताया। डिपार्टमेंट ने कहा कि वेल्स की यात्रा तीन देशों के लिए सुनियोजित की गई थी। लेकिन पाकिस्तान के मना करने पर अब वह कोलंबो और ढाका की यात्रा पर जाएंगी।