फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ ने अपने विशेष सहायक सैयद तारिक फातेमी को पद से हटाया

Sat, 29 Apr 2017 10:06 PM IST
amarujala.com, Presented By : मुकेश झा
विज्ञापन
नवाज शरीफ, पाक पीएम - फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने विशेष सहायक सैयद तारिक फातेमी को उनके पद से हटा दिया है। फातेमी पर उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में सूचना लीक करने का आरोप है। शरीफ ने तारिक फातेमी को उनके पद से हटाने के लिए बैठाई गई जांच समिति की सिफारिश को मान लिया है। समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, फातेमी सरकार की उच्च स्तरीय बैठक की रिपोर्ट को लीक करने का जिम्मेदार माना गया है। 
विज्ञापन


ये मामला डॉन अखबार में छपी एक रिपोर्ट में सामने आने के बाद पाक सरकार ने जांच कमेटी का गठन किया था। जस्टिस आमिर रजा की अध्यक्षता वाली इस समिति में खुफिया ब्यूरो के प्रतिनिधि भी शामिल थे। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हुई प्रमुख बैठक की खबर के सुर्खियों में आने के बाद विवाद पैदा हो गया था, जिसकी जांच के लिए पिछले साल जांच समिति का गठन किया गया था।

इस कमेटी का गठन सरकार ने पिछले साल नवंबर में किया था। पिछले साल अक्तूबर में डॉन अखबार के एक स्तंभकार ने फ्रंट पेज पर एक रिपोर्ट छापी थी, जिसमें पाकिस्तान सरकार और सेना के बीच में आतंकी ग्रुप को लेकर मतभेद होने की बात कही गई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि पाकिस्तान आतंकियों को भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ अघोषित युद्ध में इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें