फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा घोटाला: आरोपों के बावजूद पाक पीएम नवाज अब भी अरबपति

Fri, 16 Jun 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पनामागेट घोटाले की जांच में घिरे होने के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अभी भी अपने देश के अरबपतियों में बरकरार हैं। पाकिस्तान के अखबार 'द ट्रिब्यून एक्सप्रेस' ने पाकिस्तान चुनाव आयोग की एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें नवाज के अरबपति बने रहने का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नवाज की साल 2016 का सालाना आय करीब 1.84 बिलियन रही है।
विज्ञापन


पनामा में नवाज के अलावा उनके बेटे भी घिरे हुए हैं और इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटे से व्यापारिक लेन-देन जारी रखी हुई है। बेटे हुसैन ने नवाज को करीब 2012-13 में 197.5 मिलियन, 2013-14 में
239 मिलियन, 2014-15 में 215 मिलियन और 2015-16 में 233.3 मिलियन दिए थे। साल 2011 से नवाज अरबपति बने हुए हैं और बीच में एक बार उनकी ये आय 2 बिलियन तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन


नवाज के अलावा पाकिस्तान की बड़ी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान भी अरबपतियों की लिस्ट में हैं। उनकी आय भी करीब 1.4 बिलियन आंकी गई है। बता दें कि नवाज हाल ही में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित संयुक्त जांच समिति के सामने पेश हुए थे। 

नवाज ने इस पेशी में गुरुवार को समिति के सामने अपने और परिवार के सभी ट्राजेक्शनस का लेखा-जोखा पेश किया था। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाज ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपने जन्म से पहले के दस्तावेजों को भी जेआईटी के सामने रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें