पूरी दुनिया जहां इस इंताजार में है कि पाकिस्तान आतंकी हाफिज सईद पर जल्द कड़ी कार्रवाई करेगा। तो वहीं पाकिस्तान ने ऐसा करने से पहले ही अपने पैर पीछे खींच लिए हैं।
पाक मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने
हाफिज के जमात-उद दावा (JuD) और फलेह-ए-इंसानियत (FIF) जैसे संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का फैसला टाल दिया है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि ऐसा करने से पाकिस्तान में राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है।
बता दें कि हाल में अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली 7 हजार करोड़ की सैन्य मदद रोक दी गई है। आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय दबाव झेल रहे पाक पर हाफिज पर कड़ी कार्रवाई करने का दबाव है।
बता दें कि हाफिज 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता है।
गौरतलब है कि
पाकिस्तान के इस दोगले रवैये के खिलाफ भारत कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार आवाज उठा चुका है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान पर
यूएन से जानकारियां साझा की थीं और यूएन में हाफिज को वैश्विक आतंकी घोषित करने की मांग भी की थी।
स्पेन में पिछले साल भारत ने जानकारी दी थी कि पाकिस्तान में हाफिज से जुड़े संगठन संदिग्ध रैलियां, बैठक और फंड इकट्ठा करने जैसी गतिविधियों को आसानी से अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं आतंकी हाफिज जैसे कई बड़े संदिग्ध पाकिस्तान में बेखौफ घूम रहे हैं और ये आसानी से भारत में आतंक फैला रहे हैं।
बता दें कि भारत लंबे समय से मांग कर रहा है कि पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं भारत इनकी संपत्तियों को जब्त करने की लगातार मांग करता रहा है।