पाकिस्तान के पेशावर कोर्ट ने पख्तूनख्वा प्रांत की विधानसभा को आदेश दिए हैं। कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर को आदेश दिए हैं कि वे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के विधायक बददेव कुमार का शपथ ग्रहण कार्य संपन्न कराए।
बदलदेव कुमार पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं, लेकिन उन पर अपने ही पार्टी के नेता सरदार सोरन सिंह की हत्या का आरोप लगा है। बलदेव ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए अपील की थी कि
पाकिस्तान चुनाव आयोग ने अगस्त 2016 में उन्हें सोरन सिंह की खाली हुई सीट पर विधायक निर्वाचित कर दिया, लेकिन अभी तक उन्हें पद की शपथ नहीं दिलाई गई है।