फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की संसद में 'कश्मीर मसले' पर पास हुआ प्रस्ताव, यूएन से की जांच की मांग

Thu, 12 Apr 2018 11:49 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की संसद ने बुधवार को एक प्रस्ताव पास किया है जिसमें कश्मीर में कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन मामले की कड़ी निंदा की गई है। प्रस्ताव में यूएन ह्यूमन राइट्स कमीशन से मांग की गई है कि वह घाटी में जांच के लिए टीम भेजे। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में कश्मीर मामलों के मंत्री बरजीस ताहिर ने नेशनल असेंबली में प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने इंटरनेशनल कम्यूनिटी से अपील की है कि कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू किया जाये। 

प्रस्ताव में यह भी मांग की गई है कि जेनेवा में ह्यूमन राइट काउंसिल कश्मीर घाटी में तथ्यों की जांच के लिए कमेटी बनाए और कश्मीर में हो रहे कथित मानवाधिकार उल्लंघन की जांच करे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को इंटरनेशनल लेवल पर उठा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें