फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बदले बहन की शादी किसी ओर से

Sat, 05 Mar 2016 03:02 PM IST
बीबीसी/पाकिस्तान
विज्ञापन
पंजाब सूबे की एक पंचायत ने हत्या के एक अभियुक्त को हुक्म दिया - फोटो : Getty
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब सूबे की एक पंचायत ने हत्या के एक अभियुक्त को हुक्म दिया कि वह अपनी 10 साल की नाबालिग बहन की शादी पीड़ित के एक रिश्तेदार से कर दे। पाकिस्तान में पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए समझौते के तहत ऐसी शादियां होती हैं। इसे 'वानी' कहते हैं। हालांकि यह गैर कानूनी है।
विज्ञापन


पंजाब के रहीमयार खान ज‌िले में एक आदमी पर बीवी की हत्या करने का आरोप लगा और उसे पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। बाद में गांव में बुज़ुर्गों की पंचायत बैठी. पंचायत ने फरमान दिया कि अभियुक्त अपनी 10 साल की बहन की शादी अपनी बीवी के 14 साल के रिश्तेदार से कर दे। पंजाब पुलिस ने शादी रुकवा दी और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अफसर चौधरी यासिन ने बीबीसी से कहा कि इस मामले से जुड़े 20 लोगों की तलाश की जा रही है। ये दोनों ही परिवार हिंदू हैं। इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता एम इलियास ख़ान का कहना है कि पाकिस्तानी क़ानून के तहत यह प्रावधान है कि जिसकी हत्या होती है, उसका रिश्तेदार समझौता या पैसे के बदले हत्यारे को माफ कर सकता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में लड़कियों की शादी की उम्र 16 साल से बढ़ाकर 18 साल करने से जुड़ा एक विधेयक जनवरी में संसद में पेश किया गया था। पर मजहबी संस्था इस्लामी विचार परिषद ने इसे 'गैर इस्लामी' कहकर इसका विरोध किया. उसके बाद यह विधेयक वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें