पाकिस्तान लगातार इस बात का दावा करता रहा है कि वो अपने यहां से किसी तरह की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देता है, लेकिन हर बार उसके अपने ही उसके झूठ को बेनकाब करते रहे हैं।
एक बार फिर उसी पाक अधिकृत (गुलाम) कश्मीर के नेता ने उसके झूठ की पोल खोल कर रख दी है जहां वह आतंक के गुनहगारों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराता है।
पाक अधिकृत कश्मीर के स्थानीय नेता और जम्मू-कश्मीर अमन फोरम के नेता सरदार रईस इंकलाबी ने दावा किया है कि पाकिस्तान अपने यहां आतंकियों को सुरक्षित जगह उपलब्ध कराता है और भारत में आतंकी गतिविधियां संचालित करने के लिए एक आतंकवादी को एक एक करोड़ रुपये देकर बार्डर पार करवाता है।
भारत में जाकर वही आतंकवादी बम ब्लास्ट जैसी आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं। सरदार ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान जिन आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध का दिखावा करता है वो गुलाम कश्मीर में खुलेआम घूमते हैं उन्हें हर तरह की छूट दी गई है। सरदार ने इस्लामाबाद से ऐसे संगठनों पर जल्द से जल्द कार्रवाई और लगाम लगाने की मांग की।
You're (Pak) hiring murderers; you pay them Rs1cr & turn them into a bomb&make them cross LoC: Sardar Raees Inqlabi,leader of J&K Aman Forum pic.twitter.com/Z692Dk7T9V
— ANI (@ANI_news) December 12, 2016